पटना : रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए किसान जागरूकता अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

पटना : रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए किसान जागरूकता अभियान

Chemical-fertilizer-awareness-bihar
पटना, 12 नवंबर (रजनीश के झा) । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा दिनांक 12 नवंबर, 2026 को भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड के बिछिआंव एवं सुरंगापुर गांवों में “खेत बचाओ अभियान” के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल एवं प्राकृतिक खेती की पद्धतियों के प्रति जागरूक करना तथा रासायनिक उर्वरकों पर उनकी निर्भरता कम करना था। दोनों गांवों के कुल 83 किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में जैविक खाद एवं गोबर खाद के उपयोग को बढ़ावा देकर मिट्टी की उर्वरता और गुणवत्ता में सुधार तथा रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने पर विशेष जोर दिया गया। डॉ. विवेकानंद भारती, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने किसानों को अजोला उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक एवं इसके विभिन्न उपयोगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजोला का उपयोग कृषि में जैविक खाद के रूप में तथा पशुपालन एवं मत्स्य पालन में पौष्टिक आहार के विकल्प के रूप में किया जा सकता है। इसके माध्यम से किसान खेती के साथ पशुपालन एवं मत्स्य पालन से भी अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


डॉ. पंकज कुमार, प्रधान वैज्ञानिक ने फसलों में लगने वाले विभिन्न रोगों की पहचान, रोकथाम एवं प्रभावी प्रबंधन के बारे में किसानों को जानकारी दी। वहीं, डॉ. सच्चिदानंद सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ ने प्राकृतिक खेती की अवधारणा, विभिन्न तकनीकों तथा कृषि में उपलब्ध जैविक संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर संदेश प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, श्री अशोक कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर एवं वैज्ञानिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाने तथा जैविक खाद एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाने में विशेष रुचि दिखाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री ए. एस. महापात्र, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आहपुरा पंचायत के मुखिया का भी कार्यक्रम के आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कम लागत वाली, पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाकर मिट्टी की गुणवत्ता एवं उर्वरता में सुधार करने तथा खेती की लाभप्रदता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: