मधुबनी : मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस एवं SSB की संयुक्त कार्रवाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 25 नवंबर 2026

मधुबनी : मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस एवं SSB की संयुक्त कार्रवाई

  • साहरघाट थाना क्षेत्र से 576 पीस प्रतिबंधित नशीली टेबलेट व 1,00,405 रू0 नेपाली मुद्रा के साथ एक नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार।

Drugs-seized-madhubani
मधुबनी, 25 नवंबर (रजनीश के झा) ।  24 नवंबर को साहरघाट थाना को 48वीं वाहिनी SSB, समवाय गंगौर के माध्यम से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भारत से कुछ प्रतिबंधित सामान लेकर नेपाल की ओर जाने वाला है। प्राप्त सूचना से साहरघाट थाना द्वारा वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु साहरघाट थाना एवं SSB की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। संयुक्त टीम द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 291/20 से लगभग 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में खटखटिया चौक के पास घेराबंदी की गई। संयुक्त पेट्रोलिंग पार्टी को देखते ही काले रंग की पॉलिथीन में सामान छिपाकर खड़ी एक महिला सकपका कर भागने लगी। जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया। NDPS Act की धारा-50 का अनुपालन करते हुए महिला सिपाही द्वारा उक्त महिला की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके पास मौजूद पॉलिथीन से 576 पीस प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं 1,00,405 रू0 नेपाली मुद्रा बरामद की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार महिला ने स्वीकार किया कि वह यह प्रतिबंधित नशीली दवा भिट्ठामोड़ (सीतामढ़ी) निवासी एक महिला से खरीदकर नेपाल में ले जाकर बेचती है। इस संदर्भ में साहरघाट थाना द्वारा सुसुगत धाराओं के तहत कांड सं०- 238/26, दिनांक 24.11.2026 दर्ज कर गिरफ्तार महिला अभियुक्ता को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा इस तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: