नई दिल्ली। पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि निजी सुरक्षाकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने व आपदा प्रबंधन और ड्रोन से उत्पन्न खतरों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। द्विवेदी ने ‘सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री’ (सीएपीएसआई) के 21वें वार्षिक ‘सिक्योरिटी लीडरशिप समिट‘ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए निजी सुरक्षा कर्मियों को देश के सुरक्षा तंत्र की पहली सुरक्षा पंक्ति और सबसे बड़ा मानवीय सेंसर नेटवर्क भी बताया। एसोसिएशन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, पूर्व थल सेना प्रमुख ने कहा, “ प्रत्येक सुरक्षा कर्मी को संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने, तत्काल सूचना देने और जरूरत पड़ने पर प्रभावी कार्रवाई करने का प्रशिक्षण मिलना चाहिए। प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और ड्रोन से उत्पन्न खतरों से निपटने की दक्षता भी जरूरी है।” उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों से कर्मचारियों को बैंक के माध्यम से वेतन देने, भविष्य निधि, बीमा और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने की भी अपील की। बयान के अनुसार, द्विवेदी ने निजी सुरक्षा एजेंसियों, पुलिस, अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने निजी सुरक्षा क्षेत्र के भविष्य के लिए 'प्राइवेट सिक्योरिटी 2.0' का विजन प्रस्तुत करते हुए तीन प्रमुख मंत्र- ‘गौरव, दक्षता और साझेदारी’ दिए।
शनिवार, 14 नवंबर 2026
Home
देश
दिल्ली : निजी सुरक्षाकर्मियों को मिले ड्रोन खतरों से निपटने का प्रशिक्षण : पूर्व सेना प्रमुख
दिल्ली : निजी सुरक्षाकर्मियों को मिले ड्रोन खतरों से निपटने का प्रशिक्षण : पूर्व सेना प्रमुख
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें