मुंबई : खाने के कारोबार से शेयर बाजार तक फूड लिंक की छलांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 23 नवंबर 2026

मुंबई : खाने के कारोबार से शेयर बाजार तक फूड लिंक की छलांग

  • लग्जरी फूड मार्केट में बड़ा दांव! फूड लिंक का आईपीओ 26 नवंबर से खोलेगा कमाई के नए रास्ते

Food-marcket-jumps
मुंबई (अनिल बेदाग)। स्वाद के कारोबार को अब शेयर बाजार की ताकत मिलने जा रही है। लग्जरी फूड सर्विसेज क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फूड लिंक एफएंडबी होल्डिंग्स (इंडिया) लिमिटेड अपना पहला आईपीओ लेकर आ रही है। कंपनी 361 करोड़ रुपये के इस सार्वजनिक निर्गम के जरिए न केवल पूंजी जुटाने, बल्कि अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की तैयारी में है। आईपीओ 26 नवंबर को खुलेगा और 30 नवंबर तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके लिए प्रति शेयर 181 से 191 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया गया है। इस आईपीओ में 192 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी होंगे, जबकि 168.76 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे। कंपनी जुटाई गई रकम से नया केंद्रीयकृत किचन, दो बैंक्वेट हॉल और चार नए कैजुअल डाइनिंग रेस्तरां स्थापित करेगी। साथ ही कर्ज चुकाने और कारोबार विस्तार पर भी जोर रहेगा। इंडिया बिस्ट्रो, आर्ट ऑफ दम, चाइना बिस्ट्रो और ग्लोकल जैसे ब्रांड के जरिए भारत और यूएई में अपनी पहचान बना चुकी कंपनी कैटरिंग, क्लाउड किचन और बैंक्वेट सेवाओं में सक्रिय है। तीन दिसंबर को संभावित लिस्टिंग के साथ अब देखना दिलचस्प होगा कि निवेशक इस स्वाद भरे कारोबारी विस्तार पर कितना भरोसा जताते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: