मधुबनी, 02 नवंबर, (रजनीश के झा) । खेल विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को मधुबनी के स्थानीय वाट्सन उच्च विद्यालय परिसर स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला भवन में उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार और जिला खेल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार ने कहा कि बिहार राज्य में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है इन प्रतिभाओं को पहचानने, प्रोत्साहित करने एवं उचित प्रशिक्षण के माध्यम से तराशने की। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन, संसाधन एवं अवसर उपलब्ध कराए जाएं तो वे भी ओलंपिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार ने प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें पटना प्रमंडल से 25, तिरहुत प्रमंडल से 39, मगध प्रमंडल से 12, मुंगेर प्रमंडल से 27, भागलपुर प्रमंडल से 15 तथा खेलो इंडिया एकलव्य केंद्र, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) से 20 खिलाड़ी एवं टीम प्रभारी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी, टीम प्रभारी, टीम कोच एवं सहायक सहित लगभग 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
सोमवार, 2 नवंबर 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ
मधुबनी : राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें