मुंबई : रक्षा क्षेत्र में भारत-इजरायल की नई ताकत, स्वदेशी एंटी-ड्रोन तकनीक को मिलेगा बढ़ावा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 नवंबर 2026

मुंबई : रक्षा क्षेत्र में भारत-इजरायल की नई ताकत, स्वदेशी एंटी-ड्रोन तकनीक को मिलेगा बढ़ावा

India-israil-defence-deal
मुंबई (अनिल बेदाग): बदलते युद्ध के तौर-तरीकों और तेजी से बढ़ते ड्रोन खतरों के बीच भारत की रक्षा तैयारियों को नई तकनीकी ताकत मिलने जा रही है। आरआरपी ग्रुप की सूचीबद्ध कंपनी आरआरपी डिफेंस लिमिटेड ने इजरायल की टेक्नोलॉजी कंपनी मैकटेक के साथ रणनीतिक संयुक्त उद्यम किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन और काउंटर-यूएएस तकनीक उपलब्ध कराना है। इस साझेदारी पर कंपनी का फोकस वैश्विक विशेषज्ञता को भारतीय जरूरतों के अनुरूप विकसित करना है। इसके तहत तकनीकी स्थानीयकरण, स्वदेशी विनिर्माण और 'मेक इन इंडिया' को भी बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। कंपनी का मानना है कि यह साझेदारी केवल नई तकनीक लाने तक सीमित नहीं, बल्कि भारत में दीर्घकालिक रक्षा क्षमताएं विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मैकटेक की उन्नत तकनीकी विशेषज्ञता और आरआरपी डिफेंस की भारतीय बाजार में मौजूदगी मिलकर रक्षा क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर सकती है। यह पहल भारत को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के व्यापक लक्ष्य को मजबूती देने की दिशा में अहम साबित हो सकती है। आज ड्रोन केवल निगरानी का माध्यम नहीं, बल्कि आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था के सामने एक बड़ी चुनौती भी बन चुके हैं। ऐसे में दुश्मन ड्रोन की पहचान, निगरानी और उनसे निपटने वाली तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: