- धनबल और सत्ता के दम पर जनादेश की चोरी हो रही है और जन सुराज इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा : कुमार सौरभ
संविधान के शिड्यूल 10, आर्टिकल 102-2, 192-2 के तहत विधान परिषद में नियमों को बताया गया है। इसके तहत 20 से ज्यादा केसों पर निर्णय हो चुके हैं। चुनाव के बाद किसी भी समय कोई निर्दलीय प्रत्याशी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ता है तो उनकी सदस्यता चली जाएगी। बिहार की जनता गवाह है शनिवार को बिहार के भाजपा के कार्यालय में किस प्रकार का माहौल था। जिसमें इन दोनों प्रत्याशियों को सदस्यता दिलाई गई, पुष्प गुच्छ दिया गया। मीडिया में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बयान देकर स्वीकारा है कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बकौल कुमार सौरभ, रविशंकर जी को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने संविधान की कैसे धज्जियां उड़ाई? कुमार सौरभ ने तस्वीर दिखाकर और मीडिया में चले वीडियो दिखाकर कहा कि 01955 सदस्यता स्लिप लेकर बंशीधर बृजवासी ने भाजपा की सदस्यता ली। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सारावगी के वैरिफायड फेसबुक अकाउंट पोस्ट को दिखा कहा कि MLC तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी बंशीधर बृजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राहुल राज ने भाजपा की सदस्यता ली। जब जन सुराज ने इसे उठाया तो वे आज सुबह पलट गए। क्या संजय सरावगी अपने वैरिफायड फेसबुक अकाउंट से मजाक कर रहे थे? इस पोस्ट को बाद में एडिट किया। संजय सरावगी को बिहार के शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
जन सुराज के लीगल सेल नेता कुमार अमित ने कहा कि अनुच्छेद 191 के तहत निर्दलीय निर्वाचित प्रत्याशी इस तरह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकते। इस मामले में जन सुराज विधान परिषद के सभापति को याचिका सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और संबंधित प्रत्याशियों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि यदि नियमों के अनुरूप निर्णय नहीं लिया जाता है, तो जन सुराज उच्च न्यायालय का रुख करेगा। मामले में जन सुराज पार्टी के नेता विधान परिषद के सभापति के समक्ष पिटिशन सौंपेंगे। इसमें 3 महीने में निर्णय देने का प्रावधान है। अगर हमें वहां राहत नहीं मिली तो हम माननीय न्यायालय भी जाएंगे। संविधान में इसका प्रावधान है। जनता के समक्ष ये नेता एक्सपोज हो चुके हैं, ये अत्यंत निंदनीय है। इस प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ, लीगल सेल से अमित जी, मुकेश चौधरी, प्रधान महासचिव सुभाष कुशवाहा मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें