पटना । जनता दल (यूनाइटेड) अगले साल की शुरूआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारियां तेज करते हुए उन निर्वाचन क्षेत्रों का आकलन कर रहा है, जहां वह उम्मीदवार उतार सकता है तथा विशेष रूप से पूर्वांचल सहित पूरे राज्य में अपने संगठन को मजबूत कर रहा है। जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि हालांकि पार्टी का मुख्य ध्यान पूर्वांचल पर है, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक अलग प्रभारी की नियुक्ति का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठित करना और उस क्षेत्र में चुनावी संभावनाओं को तलाशना है। पार्टी अगला चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक घटक के रूप में लड़ने पर विचार कर रही है। वाराणसी में एक नवंबर को जद (यू) कार्यकर्ताओं की एक बैठक में, प्रत्याशी उतारने के इरादे की घोषणा की गई। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा था कि पार्टी राजग के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी। हालिया संगठनात्मक फेरबदल के तहत, जद (यू) ने बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा को राज्य का सह-प्रभारी बनाया गया है। दयानंद राय को अलग से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रसाद ने कहा, ‘‘हम उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ सकते हैं। उन सीटों की पहचान की जा रही है, जहां हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।’’ उन्होंने बताया कि पार्टी का ध्यान खासकर पूर्वांचल पर है, जबकि राय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं को संगठित करने और चुनावी संभावनाएं तलाशने में मदद करेंगे। जद (यू) ने पूर्व में भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा है और सीटें भी जीतीं। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों से तो पार्टी दूर रही, लेकिन 2022 में इसने 27 सीटों पर चुनाव लड़ा, हालांकि अपना खाता नहीं खोल सकी।
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
पटना : जद (यू) ने उप्र चुनाव के लिए तैयारी तेज की, पूर्वांचल पर जोर
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें