प्रधानमंत्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शर्मा ने कहा कि उन्हें आज भी याद है कि नयी दिल्ली में लचित बोड़फूकन की 400वीं जयंती के समारोहों के दौरान मोदी ने पूरे कार्यक्रम में गहरी रुचि ली थी और बोड़फूकन की विरासत एवं मां भारती के प्रति उनके योगदान को उचित सम्मान देने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया था। शर्मा ने देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों को बोड़फूकन की तरह एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए। शर्मा ने एक अन्य पोस्ट साझा कर 1671 में सरायघाट की लड़ाई में अहोम सेनापति के नेतृत्व को याद किया। इस लड़ाई में बोड़फूकन ने अहोम साम्राज्य की सेना का नेतृत्व करते हुए मुगलों को पराजित किया था और असम की संप्रभुता की रक्षा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बोड़फूकन की विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कई पहल की हैं जिनमें उनकी 400वीं जयंती के समारोहों का आयोजन, जोरहाट में उनकी प्रतिमा और एक मैदान परिसर का निर्माण, कई राज्यों के स्कूली पाठ्यक्रमों में उनकी वीरगाथा को शामिल करना तथा उनकी जीवनियों का 23 भारतीय भाषाओं में अनुवाद कराना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार अहोम सेनापति की विरासत को संरक्षित करने और उसे सम्मान देने के अपने प्रयास जारी रखेगी। अहोम साम्राज्य की शाही सेना के सेनापति बोड़फूकन ने 1671 में गुवाहाटी के निकट सरायघाट की लड़ाई में असम के सैनिकों का नेतृत्व करते हुए मुगलों को पराजित किया था और क्षेत्र में उनके विस्तार को रोक दिया था।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहोम सेनापति लचित बोड़फूकन की 400वीं जयंती के समारोहों में गहरी रुचि ली थी और उनकी विरासत को उचित सम्मान देने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया था।शर्मा ने 17वीं सदी के सेनापति बोड़फूकन की जयंती पर मनाए जाने वाले ‘लचित दिवस’ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बोड़फूकन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए असम की रक्षा में उनके साहस और दृढ़ संकल्प को याद किया। उन्होंने कहा कि बोड़फूकन का नेतृत्व और लोगों के प्रति उनका समर्पण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें