मधुबनी : जानकी पुस्तक केंद्र के स्थापना दिवस पर 'आँचर पर नटुआ नचायब' छठ गीत रिलीज हुआ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

मधुबनी : जानकी पुस्तक केंद्र के स्थापना दिवस पर 'आँचर पर नटुआ नचायब' छठ गीत रिलीज हुआ

Maithili-chhath-song-release-madhubani
मधुबनी, 06 नवंबर : जानकी मैथिली पुस्तक केंद्र के दसवें स्थापना दिवस पर आज जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर 'आँचर पर नटुआ नचायब' छठ गीत रिलीज हुआ। इस गीत की रचना साहित्यकार अजित आजाद ने की है और स्वर रेणुका शेखर ने दिया है। इस गीत का संगीत आलोक कुमार झा ने तैयार किया है। युवा संगीत प्रेमी और वीडियो एडिटर अरशद आलम ने इस गीत की वीडियो एडिटिंग में सहयोग किया है। जानकी पुस्तक केंद्र पर आज पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस गीत का लोकार्पण प्रसिद्ध चित्रकार कल्पना सिंह और गीतकार अजित आजाद ने किया। कल्पना सिंह ने गीत की प्रशंसा करते हुए कहा कि आँचर पर नटुआ नचायब एक परंपरा है। मैथिली में ऐसे गीतों का अभाव है। ऐसे गीतों की अभी बहुत आवश्यकता है। मैथिली में मेलोडियस (मधुर) छठ गीतों की कमी को देखते हुए इस गीत को रिलीज किया गया है। जानकी फिल्म्स के निदेशक सुनील कुमार झा ने कहा कि यह गीत छठ व्रतियों और युवा वर्ग को आकर्षित करेगा। इसके बोल और इसका संगीत बहुत कर्णप्रिय बना है। उन्होंने कहा कि मैथिली पुस्तक और मैथिली गीत में हमारा प्राण बसता है।

कोई टिप्पणी नहीं: