- लापता बहन, जीजा भांजे को सकुशल तलाशने की लगाई गुहार, अपहरण के झुटे केस में फसाने बदनाम करने की रचिगई साजिश
- तलाशी और जांच में हम पुलिस के साथ, खुदवा लीजिए दीवार , हम निर्दोष
जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे के निर्देश पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रेम नारायण गोयल अहमदपुर थाना प्रभारी बल त्यागी और पुलिस बल साइबर सेल भी लापता बहन जीजा और भांजे की तलाश में जुटी हुई है।कार्रवाई में हम भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। पुलिस के द्वारा गुरुवार शाम खेत पर पहुंच कर भी जांच पड़ताल की गई है। मामा डालचंद और चंदन दांगी ने बताया कि हमारी माता और भांजी को हमारे खिलाफ कोई भड़का रहा है जबकि भांजी को हमने बचपन से पाला है और मां को भी अपने पास ही रखा है हमारे एक भाई की मृत्यु संदिग्ध अवस्था में हो चुकी है। उनके क्रिया कर्म और रसोई में भी यह लोग शामिल नहीं हुए थे। जीजा सुरेश दांगी आश्रमों और धार्मिक स्थल पर पहले भी जाते रहे हैं और वहां घूमने फिरने के भी शौकीन है। भांजी के आरोप है कि दीवार पर खून के दाग हैं तो दीवार को खुदवाकर देख लीजिए। हम मांग करते हैं कि क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखे जाएं और मोबाइल की लोकेशन भी ट्रस्ट की जाए सभी जरूरी जगह पर तलाशी की जाए और हमारे जीजा बहन और भांजे को सकुशल तलाशा जाए।
डालचंद और चंदन ने कलेक्टर कार्यालय और जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम खांईखेड़ा तहसील दोराहा जिला सीहोर में हमारे पैतृक भूमि स्थित है पिता के द्वारा तीनों पुत्रों को बराबर भूमि बांट दी थी। पिता के द्वारा किए गए भूमि बंटवारे के विरूद्ध हमारी माता कृष्णा बाई, बहन ओमवती बाई, कमला बाई सीमा बाई ने जीजा सुरेश कुमार के बहकावे में आकर भूमि को जबरन नाम कराकर बंटवारा करा लिया। प्रकरण पिछले एक वर्ष से न्यायालय में चल रहा है एंव उच्च न्यायालय की रिट पिटिशन नंबर 33840/2026 पर 19/08/2026 के द्वारा हमारे पक्ष में स्थगन आदेश भी जारी किए गए हैं।मूल रूप से करोद भोपाल निवासी जीजा सुरेश कुमार चतुर चालाक व्यक्ति है। उनके द्वारा विवादित भूमि को विक्रय करने का कहीं न कहीं अनुबंध पत्र भी कर एक बड़ी धनराशि प्राप्त की गई है । माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा हमारे पक्ष में दिये गये आदेश एंव उनके द्वारा जो उल्लंघन किया गया उसकी अवमानना का प्रकरण जिसका क्रमांक 7850/2026 भी उच्च न्यायालय में 02/11/2026 को प्रस्तुत किया गया है जिससे बचने के लिए सुरेश अपनी पत्नि व पुत्र सहित कहीं गायब हो गया है । डालचंद ने बताया कि पिछले एक वर्ष से न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही अपनी लड़ाई लड़ रहे है। हम पर दबाव बनाने के उद्देश्य से सुरेश कुमार पंड्यंत्र रचकर गायब हो गया है। वह हमारे मकान व जमीन हथियाना चाहते है जिसमें वह पिछले एक वर्ष से सफल नहीं हुये तो उनके द्वारा इस प्रकार का षड्यंत्र रचा गया है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किए जाए जिससे कि पूरे षडयंत्र की असलियत सामने आ जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें