सीहोर : नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार के लिए सौंपा ज्ञापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 नवंबर 2026

सीहोर : नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार के लिए सौंपा ज्ञापन

  • बाल दिवस से पहले सभी व्यवस्थाएं ठीक हों अन्यथा करेंगे आंदोलन : पंकज शर्मा

Nehru-park-sehore
सीहोर। सोमवार को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने सीहोर नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन पार्क प्रभारी सुरेन्द्र कुशवाह को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क की बदहाल स्थिति को शीघ्र ठीक किए जाने की मांग की। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि देश के पहले प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के नाम पर एक पार्क बना हुआ है, जो कि वर्तमान में बहुत ही जर्जर स्थिति में पहुंच गया है और यहां लगी पंडित नेहरू जी की मूर्ति भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गई है। यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम ना होने से शाम के समय यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है, जिससे यहां आने वाले यात्रियों को खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू जी की जयंती में अब बहुत कम समय बचा है और इस पार्क में बहुत गंदगी पसरी हुई है तथा बड़ी-बड़ी घास उग रही है, जिसकी सफाई बाल दिवस से पहले कराया जाना अतिआवश्यक है, ताकि नेहरू जी की जयंती अच्छे से मनाई जा सके। पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति के आसपास गंदगी पसरी होना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। पंकज शर्मा ने जिला प्रशासन और सीहोर नगरपालिका से इस पार्क का शीघ्र ही जीर्णोद्धार कराने तथा यहां पर लाइट, पानी की टंकी और स्थाई सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था तथा नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने पर विवश होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: