- अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई के निर्देश पर तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा रेल मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता
इसके बाद परिषद ने 23 अक्टूबर 2024 को रेल मंत्रालय को अनुस्मारक भेजकर पत्रकारों की रेल किराया रियायत बहाल करने का आग्रह दोहराया। परिषद ने अपने पत्र में कहा कि समाचार संकलन, फील्ड रिपोर्टिंग और देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले आयोजनों की कवरेज के लिए पत्रकारों को व्यापक स्तर पर यात्रा करनी पड़ती है। रियायत बंद होने से विशेषकर सीमित संसाधनों में काम करने वाले पत्रकारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस दिशा में अगला महत्वपूर्ण कदम 16 जुलाई 2026 को उठाया गया, जब प्रेस परिषद की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित कर रेल मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करने का निर्देश दिया। इसके क्रम में परिषद की सचिव शुभा गुप्ता की ओर से चार अगस्त 2026 को जारी पत्र में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम घोषित किए गए। इसमें परिषद के सदस्य गुरिंदर सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी और डॉ. के. श्रीनिवास राव शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गुरिंदर सिंह करेंगे। परिषद ने अपने नवीनतम पत्र में भी रियायत बहाली की जरूरत पर जोर देते हुए कहा है कि प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता के स्तर को बनाए रखने के लिए ऐसा वातावरण जरूरी है, जिसमें पत्रकार आर्थिक एवं व्यवस्थागत बाधाओं के बिना अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। प्रेस जनता तक सूचनाएं पहुंचाने, शासन-प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में रेल किराये में रियायत की बहाली पत्रकारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें