मुंबई । सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं। इसकी कमाई में भी गिरावट हुई है। आज फिल्म ने सोमवार को 3.26 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 459.56 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने 807.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' लगी हुई है। इसके अलावा जानिए 'दृश्यम 3' ने आज सोमवार को कितना कलेक्शन किया है। वीकएंड पर अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' की कमाई में उछाल देखने को मिली थी। लेकिन आज सोमवार को फिर से इसकी कमाई गिर गई है। फिल्म ने आज सोमवार को महज 52 लाख की कमाई की है। फिल्म को रिलीज हुए भी 32 दिन हो गए हैं। इस वजह से भी इसकी कमाई अब गिरने लगी है। आज के कमाई के साथ इसका कुल कलेक्शन 377.87 करोड़ हो गया है।
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
मुंबई : रजनीकांत की जेलर 2' 800 करोड़ के हुई पार, रिकॉर्ड कमाई
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें