मुंबई : मैसा से पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ हुआ रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

मुंबई : मैसा से पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ हुआ रिलीज

  • रश्मिका मंदाना के दमदार तांडव ने बढ़ाई दर्शकों की दिलचस्पी

Rashmika-mandana-tandav-mysaa
मुंबई, 03 नवंबर, (संवाददाता) । रश्मिका मंदाना स्टारर मैसा के साथ एक्ट्रेस इंडिया की पहली फीमेल लेड पैन इंडिया सिनेमैटिक वेंचर में कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म जबरदस्त एक्शन के साथ बाप बेटी के अनोखे रिश्ते के साथ दर्शकों को बांधे रखने वाले कहानी है, जो सिनेमाघरों में इस 27 नवंबर 2026 को रिलीज़ होगी। फिल्म के हाल ही में रिलीज़ हुए टीजर को देश भर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दर्शकों से लेकर आलोचकों तक से फिल्म ने अपनी रॉ एनर्जी, ग्रैंड स्केल और इंटेंस एटमॉस्फियर के लिए खूब तारीफ अपने नाम की है। सबसे ज्यादा खास बात यह है कि इस चीज ने मैसा को एक अनोखे सिनेमैटिक कहानी में स्थापित कर दिया है। बहुत सी भारतीय फिल्म मास एक्शन ड्रामा की कहानी में मजबूत मां और बेटे के रिश्ते को दिखाती हैं, जैसे बाहुबली और KGF, लेकिन मैसा इससे अलग है क्योंकि इसमें मेकर्स नए और एक मजबूत भावनात्मक पक्ष को पेश करने वाले हैं। दरअसल, फिल्म में आदिवासी भूमि की पृष्ठभूमि पर बाप और बेटी के बीच की मजबूत जोड़ी देखने मिलने वाली है। गाने के टीजर के आउट होने के बाद हर तरफ जबरदस्त उत्साह देखने मिला। ऐसे में, अब चर्चा का माहौल गर्म होता देख मेकर्स ने फिल्म से उसका मच अवेटेड गाना ‘ओ मैसा रे’ रिलीज कर दिया है। अपनी घोषणा पर कायम रहते हुए मेकर्स में बेहद दमदार ट्रैक रिलीज कर दिया है जो कि एकदम जोश और रोमांच बढ़ाने वाला है। 


रश्मिका मंदाना गाने में निडर और बेहद खतरनाक अंदाज के साथ जबरदस्त हाई इंटेंसिटी वाला तांडव स्टाइल परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं, जिस वजह से उनसे नजरें हटाना मुश्किल है। रॉ एनर्जी, खतरनाक एक्सप्रेशन और जबरदस्त कोरियोग्राफी से सजा यह गाना, आदिवासी माहौल को अपने साथ एक अलग लेवल पर लेकर जा रहा है। रश्मिका का अंदाज देखकर यह साफ समझ में आ रहा है कि क्यों वह इस तरह के कमाल के प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए सही चॉइस है। इस गाने को जेक्स बिजॉय ने कंपोज किया है, जिनके बैकग्राउंड म्यूजिक की पहले से ही काफी चर्चा हो रही है। यह गाना फिल्म की मिट्टी से जुड़ी कहानी और देसी अंदाज को दिखाता है। इसमें दमदार बीट्स के साथ आदिवासी संगीत का ऐसा तालमेल है, जो गाना खत्म होने के बाद भी याद रहता है। अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी और रवींद्र पुल्ले के डायरेक्शन में तैयार 'मैसा' एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी आदिवासी इलाकों की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है। फिल्म में ज़बरदस्त विजुअल्स, थ्रिलिंग कहानी और रश्मिका मंदाना की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है। मैसा 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं: