गाजियाबाद : मेवाड़ में वृहद रोजगार मेला आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 नवंबर 2026

गाजियाबाद : मेवाड़ में वृहद रोजगार मेला आयोजित

  • 38 कंपनियों ने मेवाड़ के 298 विद्यार्थी किये शॉर्टलिस्ट, 574 युवाओं ने रोजगार के लिए आजमाई किस्मत

Rojgar-mela-mewar-ghaziabad
गाजियाबाद (संवाददाता)। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन और वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के कैम्पस में आयोजित मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 38 कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 574 विद्यार्थियों ने रोजगार के लिए साक्षात्कार दिया, जिनमें से 298 विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों ने शॉर्टलिस्ट किया। जिला सेवायोजन अधिकारी गौतम घोष ने बताया कि युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले युवाओं और कंपनियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार एवं शिक्षण संस्थानों के संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार के योग्य बनाना भी है। संस्थान के महासचिव सीए अशोक कुमार सिंघल ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए कौशल विकास, व्यावहारिक ज्ञान और सकारात्मक दृष्टिकोण बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डाॅ. अलका अग्रवाल ने जिला प्रशासन, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रतिभागी कंपनियों एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार संगम तथा सेवायोजन विभाग के आधिकारिक पोर्टल ेमूंलवरंद.नच.दपब.पद के माध्यम से भी रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: