- ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ में सलमान खान की आवाज पर फिदा हुए फैंस
तेरी सेक्सी ब्यूटी को साजिद खान ने म्यूजिक देने के साथ बोल लिखे हैं, जबकि गाने की कोरियोग्राफी सीजर गोंजाल्विस ने की है। सलमान खान की आवाज के साथ, कैची बिट्स और खूबसूरत प्रेजेंटेशन के जरिए यह गाना फिल्म में ग्लैमर के साथ एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज है। अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म सैनिकों की कहानी पर बनाई गई है, जिसका फर्स्ट लुक और टीजर सामने आने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। अब ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाना सभी बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुका है। इस गाने में दर्शकों को सलमान खान का म्यूजिकल अंदाज देखने के साथ चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी नई जोड़ी भी देखने को मिल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें