अनिल मेनन सहित नासा के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगलवार को पृथ्वी से 400 किलोमीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में मतदान किया। अनिल मेनन और दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों ल्यूक डेलाने और जेसिका वाटकिंस ने एक डिजिटल मतदान पत्र भरा और उसे सुरक्षित रूप से चुनाव अधिकारियों के पास भेजा। मेनन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "जी हां, आप अंतरिक्ष से भी मतदान कर सकते हैं।" मेनन इस साल 14 जुलाई को रूसी सोयुज मिशन के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे, जबकि डेलाने और वाटकिंस एक अक्टूबर को 'स्पेसएक्स' रॉकेट से इस अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचे थे। मेनन ने कहा, "अमेरिका के चालक दल के तीनों सदस्यों को अंतरिक्ष स्टेशन से मतदान करने का विशेषाधिकार प्राप्त हुआ। हमने एक डिजिटल मतदान पत्र भरा और उसे चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित रूप से भेज दिया।"
बुधवार, 4 नवंबर 2026
नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और अन्य ने अंतरिक्ष से किया मतदान
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें