- अंतिम क्षणों में विदित ने दागा निर्णायक गोल, वरिष्ठ पत्रकार बलजीत सिंह ठाकुर ने मैदान पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ पत्रकार बलजीत सिंह ठाकुर चर्च मैदान पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के खेल की सराहना करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला फुटबाल संघ के सचिव आनंद उपाध्याय, दीपक बाथम, मनोज अहिरवार, मनोज दीक्षित मामा, राजा शर्मा और फुटबाल प्रशिक्षक सुयश कनौजिया सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न टीमें हिस्सा ले रही हैं और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिता के अंतर्गत सीहोर बाइज और सीहोर क्लब के बीच मुकाबला शाम 4 बजे से खेला जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें