सीहोर : 29 नवंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा सीहोर का नगर गौरव दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 नवंबर 2026

सीहोर : 29 नवंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा सीहोर का नगर गौरव दिवस

  • बाल विहार मैदान में होगा मुख्य आयोजन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को मिलेगा नगर गौरव सम्मान

Sehore-gaurav-diwas
सीहोर। शहर की गौरवशाली विरासत, ऐतिहासिक पहचान, संस्कृति और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 29 नवंबर को नगर पालिका के तत्वावधान में सीहोर का नगर गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के बाल विहार मैदान में विशेष आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली प्रतिभाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले नागरिकों को नगर गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर रविवार को शहर के बस स्टैंड स्थित आदि श्री होटल में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। पत्रकारवार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, नपा सीएमओ सुधीर सिंह, नगर पालिका के समस्त पार्षदगण सहित समाजसेवी बृजमोहन सोनी, कीर्ति श्रीवास्तव, शेर सिंह राजपूत, अशोक सिसोदिया, आशीष पचौरी, राजेश परिहार और बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मीडिया और पत्रकार बंधुओं के सहयोग से नगर गौरव दिवस का आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि शहर की पहचान, उपलब्धियों और गौरवशाली परंपराओं को सम्मान देने का अवसर है। नगर के विकास और सकारात्मक पहचान को आगे बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। पत्रकारवार्ता के दौरान नगर गौरव दिवस के आयोजन, उसकी रूपरेखा और प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर पत्रकार साथियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शहर की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक परंपराओं और विशिष्ट पहचान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही पत्रकारों और शहरवासियों से आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।


प्रतिभाओं को मिलेगा नगर गौरव सम्मान

नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने बताया कि बाल विहार मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शहर और क्षेत्र की उन प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और उपलब्धियों से सीहोर का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली नागरिकों को नगर गौरव सम्मान प्रदान कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर गौरव दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और सेलिब्रिटी को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से शहर की प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ ही नई पीढ़ी को भी बेहतर कार्य करने और अपने शहर का नाम रोशन करने की प्रेरणा मिलेगी।


गौरव दिवस से जुड़ रहा शहर का हर वर्ग

 पूर्व में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गौरव दिवस की पहल की थी। इसके बाद प्रदेश के गांवों से लेकर शहरों तक स्थानीय स्तर पर गौरव दिवस मनाने की परंपरा विकसित हुई। इसका उद्देश्य नागरिकों में अपने गांव और शहर के प्रति गर्व की भावना जागृत करना तथा क्षेत्र के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सीहोर का नगर गौरव दिवस शहर की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक उपलब्धियों को उत्सव के रूप में मनाने का अवसर है। नगर पालिका की ओर से इस आयोजन को यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। शहरवासियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के सहयोग से 29 नवंबर को बाल विहार मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: