- विधानसभा क्षेत्र सीहोर में महोत्सव के रूप में मनाया गया विधायक सुदेश राय का जन्मदिन

सीहोर । लिसा टॉकीज मैदान पर मंगलवार को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं देने सीहोर विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से पहुंचे हजारों नागरिकों का अभिवादन करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के झंडे के नीचे काम करते हुए 12 वर्ष हो चुके हैं ।विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार आपकी सेवा कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित समस्त वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में आपकी मांग के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र के सीहोर श्यामपुर दोराहा अहमदपुर चरनाल, बरखेड़ा हसन सहित सभी ग्राम पंचायतो में अब तक 6 हजार करोड रुपए के विकास कार्य हो चुके हैं अनेक जनहितैषी योजनाओं पर काम चल रहा है। नर्मदा जल भी जल्दी ही किसानों को मिलने वाला है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। समग्र शिक्षा के लिए स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल और सुलभ आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण भी लगातार कराया जा रहा है।विधायक सुदेश राय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 4 हजार करोड़ रुपए के निर्माण कार्य और कराने का लक्ष्य भी रखा गया है आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से सबको साथ लेकर क्षेत्र का विकास करेंगे। ईश्वर से यही कामना है कि आपका प्रेम स्नेह दुलार आशीर्वाद इसी प्रकार मिलता रहे। विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने मंगलवार को अपने लाडले नेता विधायक सुदेश राय का जन्म दिवस महोत्सव के रूप में मनाया। एक सप्ताह पहले से ही सादगी के साथ सेवा के कार्य युवाओं के द्वारा शुरू कर दिए गए। किसी ने रक्तदान किया तो किसी ने फलों को दान किया तो किसी ने अन्न का दान किया। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विधायक सुदेश राय ने सुबह धर्मपत्नी समाज सेविका श्रीमती अरुणा राय बिटिया अनुष्का राय और बेटे राज राय सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों और शुभचिंतकों के साथ हनुमान मंदिर कस्बा पहुंचकर हनुमान दादा की विधिवत पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। विधायक सुदेश राय ने अपने जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की खुशी समृद्धि प्रगति की कामना भगवान से की। विधायक सुदेश राय सुबह 11 से लीशा टॉकीज मैदान पर उपस्थित रहे और हजारों समर्थकों नागरिकों की जन्म दिवस पर बधाई शुभकामनाएं और उपहार स्वीकार किया। अनेक समर्थक ढोल धमाके बैंड बाजे डीजे और जेसीबी मशीन बुलडोजर लेकर भी पहुंचे। मैदान पर हर्षोल्लास का माहौल बना रहा। विधायक सुदेश राय को जन्मदिन की मुबारकबाद बधाई शुभकामनाएं देने के लिए मंच पर कतार लगी रही अनेक लोगों को घंटे तक इंतजार करना पड़ा इसके बावजूद लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ। विधायक सुदेश राय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित समस्त भाजपा पार्षदों भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित सभी भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं मोबाइल के माध्यम से भी जन्मदिवस की शुभकामनाएं बधाइयां दी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें