सीहोर : भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि बुजुर्ग हमारे प्रेरणास्रोत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 नवंबर 2026

सीहोर : भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि बुजुर्ग हमारे प्रेरणास्रोत

  • दीपावली की पूर्व संध्या पर संकल्प वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी खुशियां
  • भाजपा नगर मंडल ने वृद्धजनों को नए वस्त्र और मिठाई भेंटकर लिया आशीर्वाद, बुजुर्गों के चेहरों पर खिली मुस्कान

Senior-citizen-deepawali-sehore
सीहोर। शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में दीपावली की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में उत्साह और उल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। सभी ने बुजुर्गों को नए वस्त्र और मिठाई भेंट की तथा उनके साथ आतिशबाजी कर पर्व की खुशियां मनाईं। इस दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। उत्साह के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति के अलावा डॉ गगन नामदेव अमित निखरा विजय यादव जितेंद्र यादव निलेश यादव अक्षय राज  चौहान संदीप कुशवाहा प्रवेश राठौर राहुल विजयवर्गीय मंजू ख़ान हर्ष ताम्रकार अनुराग मिश्रा गौरव जायसवाल रोहित कुशवाहा योगेश कुशवाहा रहित कुशवाहा उमेश मालवीय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहा कि बुजुर्ग हमारे प्रेरणास्रोत होते हैं। उनके अनुभव और संस्कार समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। दीपावली का पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियां बांटने का संदेश देता है। पर्व की सार्थकता तभी है, जब हमारे प्रयासों से दूसरों के चेहरों पर भी मुस्कान आए। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाना और उनके बीच खुशियां बांटना सभी के लिए आत्मीयता और सम्मान का अवसर है। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने वृद्धजनों को नए वस्त्र एवं मिठाई वितरित की। इसके बाद सभी ने बुजुर्गों के साथ आतिशबाजी कर दीपावली का उत्सव मनाया और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं: