मधुबनी : रहिका प्रखंड के जीवछ चौक मुक्तिधाम आश्रम में महाकवि विद्यापति की प्रतिमा क्षतिग्रस्त। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 नवंबर 2026

मधुबनी : रहिका प्रखंड के जीवछ चौक मुक्तिधाम आश्रम में महाकवि विद्यापति की प्रतिमा क्षतिग्रस्त।

  • मनचलों ने बाबा विद्यापति का सर खंडित कर जीवछ नदी में फेंका।

Vidyapati-statue-broken-madhubani
मधुबनी, 22 नवंबर। रहिका प्रखंड के जीवछ चौक मुक्तिधाम आश्रम अवस्थित महाकवि विद्यापति की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी देते हुए मिथिला लोकतांत्रिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज झा ने बताया कि यहाँ मुक्ति धाम आश्रम के मुख्य द्वार पर अवस्थित मूर्ति को क़रीब 5 दिन पहले सर धर से अलग कर जीवछ नदी में फेंक दिया गया था। जिसकी सूचना इस स्थान के वर्तमान सेवक द्वारा रहिका थाना को दी गई। जिसके बाद रहिका थाना प्रभारी द्वारा मामले को संज्ञान लेते हुए मूर्ति को क्षतिग्रस्त अवस्था में नदी से उठाकर आश्रम में रखबा दिया गया है। इसके बाद 5 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई प्रशासनिक पहल नहीं किया जाना निंदनीय है। अध्यक्ष मनोज झा ने बताया कि यहाँ क़रीब चार दशक से बाबा विद्यापति की मूर्ति स्थापित है। यहाँ मूर्ति की स्थापना नेपाली बाबा के नाम से ख्याति प्राप्त डॉ त्यागीनाथ अघोरी जी ने करवाया था। मनोज झा ने इस मामले को अपमानजनक बताते हुए अविलंब समुचित प्रशासनिक पहल करने तथा मूर्ति को पूर्व रूप में शीघ्र स्थापित किए जाने की माँग करते हुए कहा कि अन्यथा वो इस विंदु को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: