दरअसल आज ग्रामीणों के सोच का दायरा भी बदला है। आज का ग्रामीण किसी भी हालात में आम शहरी से पीछे नहीं रहना चाहता। इसका एक बड़ा कारण जहां ग्रामीण क्षेत्र में भी साक्षरता का विस्तार हुआ है तो दूसरी और आवागमन की साधन, सहज वित पोषण या यों कहे कि बैंकिंग सुविधा का ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार, वित पोषण सुविधा की सहजता और खेती किसानी में लगातार सुधार के हालात प्रमुख कारण है। वैसे भी देखा जाए तो इस साल के मानसून को छोड़ दिया जाएं तो पिछले आठ से दस साल के मानसून को देखा जाएं तो सकारात्मक ही रहा है। इसके अलावा सिंचाई के लिए मानसून पर निर्भरता भी कम हुई है तो किसानों को बाजार भी मिला है। एमएसपी को साल दर साल व्यावहारिक बनाया जा रहा है। हांलाकि आज भी खेती किसानी को लेकर जो प्रयास किये गये हैं या किये जा रहे हैं वे नाकाफी है और आज भी खेती किसानी कोई लाभ का काम नहीं हैं पर खेती किसानी में यंत्रीकरण से आज पूरे परिवार को नहीं जुटना पड़ता तो आय के अन्य साधन भी विकसित होने लगे हैं।
देश दुनिया में 135 से अधिक उद्योगों और 200 से अधिक कंपनियों के डेटा विश्लेषण करने वाली ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस की ही माने तो आज ग्रामीण क्षेत्र में निजी संपत्ती का तेजी से विस्तार हो रहा है। देष में 30 मिलियन डॉलर या दूसरे शब्दों में 250 करोड़ से अधिक की संपत्ति वालों की 2023 की तुलना में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एक मोटे अनुमान के अनुसार शहरी क्षेत्र में जहां 8 फीसदी की दर से निजी संपत्ति में बढ़ोतरी हो रही है तो ग्रामीण क्षेत्र की यह विकास दर 11 फीसदी की दर से बढ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में आज बोलेरो व एसयूवी वाहन आसानी से मिल जाएंगे तो आज ट्रेक्टर भी अधिकांश किसानों के पास मिल जाएंगे। देखा जाएं तो आज ट्रेक्टरों के बाजार में तो सेचुरेशन वाले हालात आ गए हैं। एण्ड्रायड मोबाइल, एलईडी और फ्रीज तो आम मानकर चलें, सामान्य ग्रामीण के घर में भी एक एसी तो मिल जाना कोई नई या आश्चर्यकारी बात नहीं होगी।
हांलाकि जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्र में बदलाव आ रहा है और उत्पादों की मांग बढ़ रही है उससे एक बा साफ हो गई है कि अब कंपनियों को ग्रामीण केन्द्रीत विपणन नीति बनानी पड़ रही है। उत्पादों को ग्रामीण मांग के अनुकूल बनाया जाने लगा है और कंपनियांं की मार्केट रिसर्च टीम बड़े शहरों के स्थान पर गांवों को केन्द्र में रखकर विज्ञापन नीति तक तैयार करने लगी है। अब इनकी यूएसपी मेट्रोपोलिटन युवा नहीं अपितु ठेठ गांव में बैठा युवा होने लगा है। इससे वितदायी संस्थाओं खासतौर से बैंकों के सामने जहां एक नया बाजार आया है तो दूसरी और नई चुनौती भी आई है। आज भी वित्तदायी संस्थाओं में 85 फीसदी जिम्मेदारी या हिस्सेदारी 10 बैंकों के पास है तो एसेट मैनेजरों की भी भूमिका में बदलाव आ गया है।
हांलाकि इस साल मानसून खरा नहीं उतरा है और औसत से कम बरसात होने से देश के अनेक हिस्सों में सूखे के हालात बने हैं पर जिस तरह के मोमेंटम देखा जा रहा है उससे साफ है कि भले ही आज चुनौती हो पर इसमें कोई दो राय नहीं होनी चाहिए कि आर्थिक विकास का केन्द्र आने वाले समय में ही गांव और ग्रामीण इकोनोमी ही रहने वाली है। वैसे भी ग्रामीण क्षेत्र में समृद्धि की बयार से सबसे बड़ा फायदा यह होने वाला है कि शहरों की और अनावश्यक पलायन रुकेगा तो गांव आर्थिक विकास का केन्द्र बनेंगे तो ग्रामीण क्षेत्र में संशाधनों के विस्तार से समग्र विकास की परिकल्पना भी साकार हो सकेगी।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा
स्तंभकार

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें