सीहोर : ग्रामीण क्षेत्र की आत्मनिर्भर बन रहीं बेटियों का हुआ प्रतिभा सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 नवंबर 2026

सीहोर : ग्रामीण क्षेत्र की आत्मनिर्भर बन रहीं बेटियों का हुआ प्रतिभा सम्मान

  • डॉ. ओम ढींगरा बोले- मुश्किलें आती रहेंगी, लेकिन निरंतर अपना सफर जारी रखें बालिकाएं
  • विधायक सुदेश राय ने दिया शिक्षा में हर संभव आर्थिक मदद का आश्वासन

Villege-girl-honored-sehore
सीहोर । "बेटी की शिक्षा, राष्ट्र की सबसे सुंदर नींव है और शिक्षित बालिका ही सशक्त भारत का भविष्य है।" इसी उद्देश्य को साकार करते हुए रविवार को भोपाल नाका स्थित होटल ब्लू स्टार में 'ढींगरा फैमिली फाउंडेशन' (इंडिया/अमेरिका) द्वारा डिप्लोमा वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।  संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के 12वें वर्ष के अवसर पर, सत्र 2025-26 में प्रशिक्षण पूरा करने वाली 400 बालिकाओं को 'डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन' प्रदान किए गए। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ चुकीं और आत्मनिर्भर बनीं बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।  


विपरीत परिस्थितियों में भी न रोकें कदम : डॉ. ओम ढींगरा

समारोह को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. ओम ढींगरा (अमेरिका) ने अपने परिवार के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि किस तरह उनके परिवार ने देश के विभाजन का दंश झेला, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कभी हार नहीं मानी और अपना सफर जारी रखा। उन्होंने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में मुश्किलें आती रहेंगी, पर हौसले के साथ उनका समाधान भी निकलेगा; इसलिए वे रुकें नहीं और निरंतर आगे बढ़ती रहें।  


शिक्षा में आर्थिक बाधा नहीं आने देंगे : विधायक सुदेश राय

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सीहोर विधायक सुदेश राय ने फाउंडेशन के इस सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने बालिकाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे बेटियों की शिक्षा के लिए हर संभव मदद करेंगे। पढ़ाई के दौरान आने वाली किसी भी आर्थिक समस्या के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। वहीं, क्रीसेंट ग्रुप के प्रबंध निदेशक व समाजसेवी अखिलेश राय ने भी ढींगरा फैमिली फाउंडेशन के इस नेक प्रकल्प में अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने की बात कही।  


आध्यात्मिक और सामाजिक मार्गदर्शन से बढ़ाया उत्साह

Villege-girl-honored-sehore
समारोह में जगद्गुरु पंडित अजय पुरोहित जी ने अपने ओजस्वी व आध्यात्मिक वक्तव्य के माध्यम से बालिकाओं में नई ऊर्जा का संचार किया और उन्हें जीवन मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित समाजसेवी श्रीमती नमिता राय, श्रीमती अरुणा राय और स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विजय सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रीमती नमिता राय एवं श्रीमती अरुणा राय ने बेटियों को उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने डिप्लोमा प्राप्त करने वाली छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अतिथियों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से पंकज सुबीर ने बताया, स्वागत भाषण जयंत दासवानी ने दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: