- मानवीय गरिमा संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग

सीहोर। एक वृद्ध एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य, उपचार और मानवीय गरिमा एवं संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा तथा माननीय न्यायालयों के आदेशों के प्रभावी अनुपालन के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर योग वेदांत सेवा समिति संत आसाराम बापू आश्रम अध्यक्ष केके विश्वकर्मा के नेतृत्व में सेवादारों कार्यकर्ताओं सैकड़ो श्रद्धालुओ नागरिकों ने डिप्टी कलेक्टर गिरराज परिहार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन दिया। योग वेदांत सेवा समिति ने कहा कि केंद्रीय कारागृह, जोधपुर में निरुद्ध 87 वर्षीय वयोवृद्ध संत आशाराम बापू की गंभीर एवं बिगड़ती स्वास्थ्य-स्थिति को देखते हुए माननीय न्यायालयों के आदेशों के अनुरूप आरोग्यम् हॉस्पिटल, जोधपुर में तत्काल उपचार एवं भर्ती की व्यवस्था हेतु तथा जेल में उन्हें आवश्यक चिकित्सा व बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने जाने की मांग की गई है। संत आशाराम बापू लगभग 87 वर्ष की आयु में पिछले लगभग 13 वर्षों से जोधपुर केंद्रीय कारागार में निरुद्ध हैं। वे अनेक गंभीर एवं दीर्घकालिक रोगों से पीड़ित हैं। उनकी वर्तमान स्वास्थ्य-स्थिति, हाल में हुए गंभीर हृदयाघात, चिकित्सकों की सलाह तथा कारागार में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा एवं दैनिक सुविधाओं को लेकर उनके परिजनों, अनुयायियों और शुभचिंतकों में गहरी चिंता व्याप्त है। ज्ञापन देने वालों में के के विश्वकर्मा,अभिषेक पांडे,अरुण देवड़ा, अशोक गोयल, महेश प्रजापति, हरीश प्रजापति, कैलाश प्रजापति . योगेंद्रसिंह परिहार, मुकेश मेवाड़ा विजेंद्रसिंह, कुमेरसिंह जी मालवीय, राधेश्याम वर्मा, मुकेश परमार, अभिषेक पांडे, अंकित भाटी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें