अमेरिका-ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुए सैन्य संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का एक प्रमुख समुद्री मार्ग है। अराघची ने कहा कि ईरान ने लगातार “अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और कूटनीति सहित विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के सिद्धांत का पालन किया है।” ईरान के विदेश मंत्री ने कहा, “दुर्भाग्य से, अमेरिका ने पूरी तरह अलग रास्ता चुना, जिसमें आक्रमण, धमकियां, लक्षित हत्याएं, आर्थिक दबाव और नाकेबंदी शामिल हैं। ये सभी अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन हैं।" उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों के कारण ईरान के सर्वोच्च नेता और कई वरिष्ठ राजनीतिक एवं सैन्य अधिकारियों की मौत हुई है। इसके अलावा, मिनाब के एक स्कूल पर हमले में मारे गए 168 विद्यार्थियों और शिक्षकों सहित 5,000 से अधिक ईरानी नागरिकों की जान गई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को तेहरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में मौत हो गई थी। अराघची ने दावा किया कि फारस की खाड़ी में मौजूदा असुरक्षा और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी घटनाएं ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की “शत्रुतापूर्ण नीतियों” तथा “संयुक्त आक्रामक कार्रवाइयों” का नतीजा हैं। उन्होंने फलस्तीन के मुद्दे की ओर भी ध्यान दिलाते हुए वहां की स्थिति को “सबसे गंभीर अंतरराष्ट्रीय संकट” बताया।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को कहा कि उनका देश कूटनीति और शांतिपूर्ण समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है, लेकिन अमेरिका ने आक्रामण, लक्षित हत्याओं और आर्थिक दबाव का रास्ता चुना है। इस्लामाबाद में आर्थिक सहयोग संगठन (ईसीओ) की मंत्रिपरिषद की 30वीं बैठक को संबोधित करते हुए अराघची ने स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तथा क्षेत्रीय ऊर्जा के लिए विश्वसनीय और टिकाऊ व्यवस्था बनाने की अपील की। ईसीओ की स्थापना 1964 में ईरान, पाकिस्तान और तुर्किये ने क्षेत्रीय विकास सहयोग (आरसीडी) के नाम से की थी। इसके अन्य सदस्य अफगानिस्तान, अजरबैजान, कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं। अराघची ने कहा कि ऊर्जा सहयोग को मजबूत करना अब तत्काल रणनीतिक जरूरत बन गया है। उन्होंने कहा, “हमारे क्षेत्र को न केवल एक स्वतंत्र सुरक्षा ढांचे की जरूरत है, बल्कि ऊर्जा के निर्बाध प्रवाह की रक्षा करने, स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करने, बाहरी निर्भरता से जुड़े जोखिमों को कम करने और भू-राजनीतिक उथल-पुथल तथा व्यवधानों से सामूहिक रूप से निपटने की क्षमता बढ़ाने के लिए एक विश्वसनीय और टिकाऊ क्षेत्रीय ऊर्जा व्यवस्था भी चाहिए।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें