गाजियाबाद, 12 नवम्बर । उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को विशेष अदालत ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अदालत ने ईडी को गुरुवार शाम 4:30 बजे से 16 नवम्बर शाम 4:30 बजे तक आजम खान की हिरासत देने की अनुमति दी। आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। सूत्रों के अनुसार, हिरासत के दौरान ईडी उनसे पूछताछ के लिए रामपुर और लखनऊ ले जा सकती है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने गुरुवार को डासना जेल पहुंचकर आजम खान से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच जेल की सलाखों के पार करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने पत्रकारों से कहा कि आजम खान की हत्या की कई बार कोशिश की गई, लेकिन वह मजबूती से डटे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान और उनके परिवार को मुस्लिम होने के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है। शिवपाल ने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के साथ थे और आगे भी पार्टी से जुड़े रहेंगे। उन्होंने आजम खान के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई। उनके मुताबिक, मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा हुई। आजम खान का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक माहौल समाजवादी पार्टी के पक्ष में है और वर्ष 2027 में पार्टी की सरकार बनेगी। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 22 अक्टूबर को रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की थी। इस वर्ष अखिलेश यादव उनसे तीन बार मिल चुके हैं। आजम खान पिछले 12 दिनों से डासना जेल में बंद हैं। ईडी ने उन्हें धनशोधन मामले में 31 अक्टूबर को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह रामपुर जेल से बाहर निकल रहे थे। इसके बाद एक नवम्बर को विशेष पीएमएलए अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
Home
उत्तर-प्रदेश
देश
गाजियाबाद : आजम खान चार दिन की ईडी हिरासत में, शिवपाल यादव ने डासना जेल में की मुलाकात
गाजियाबाद : आजम खान चार दिन की ईडी हिरासत में, शिवपाल यादव ने डासना जेल में की मुलाकात
Tags
# उत्तर-प्रदेश
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
उत्तर-प्रदेश,
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें