नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मंगलवार को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने संबंधी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्ताव पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया ‘‘निराशाजनक’’ है। लोजपा(रामविलास) ने कांग्रेस से कहा कि वह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर की प्रक्रिया को रोकने की मांग करने के बजाय, इस प्रस्ताव को स्वीकार कर ले। राजग के घटक दल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘विदेशी मदद’’ से सत्ता में आए और उसके जरिये ही सत्ता में बने हुए हैं। लोजपा(रामविलास) ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बयान बताया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रितेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस को इस प्रस्ताव पर लोकतांत्रिक और संसदीय प्रक्रियाओं के जरिए अपनी बात रखनी चाहिए। कांग्रेस ने मंगलवार को शाह पर पलवार करते हुए कहा कि यदि गृह मंत्री ‘‘वोट चोरी’’ के मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा सुनिश्चित करना चाहिए।
बुधवार, 4 नवंबर 2026
Home
देश
दिल्ली : कांग्रेस को एसआईआर पर संसद में चर्चा का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए : लोजपा(रामविलास)
दिल्ली : कांग्रेस को एसआईआर पर संसद में चर्चा का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए : लोजपा(रामविलास)
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें