दरभंगा, (संवाददाता) । दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर तारडीह अंचल के एक व्यक्ति ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दरअसल, आवेदनकर्ता गगन कुमार मिश्र, पिता स्वर्गीय जयराम मिश्र, निवासी पोखरभिंडा, थाना सकतपुर, अंचल तारडीह, जिला दरभंगा ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी निजी जमीन पर अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर के पिता और उनके चाचा द्वारा कथित रूप से कब्जा कर लिया गया है। आवेदन में जमीन से संबंधित खाता संख्या और खेसरा संख्या का भी उल्लेख किया गया है। आवेदक का आरोप है कि जब उन्होंने जमीन से कब्जा हटाने की बात कही तो उन्हें विभिन्न प्रकार के झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई। इस पूरे मामले को लेकर गगन कुमार मिश्र ने अंचलाधिकारी तारडीह से लिखित शिकायत करते हुए जमीन की जांच कराने और कथित अतिक्रमण से अपनी निजी जमीन को मुक्त कराने की मांग की है। अब इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आवेदक को उनकी जमीन वापस मिल पाएगी? और विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार की ओर से इस आरोप पर क्या प्रतिक्रिया आती है? फिलहाल, यह मामला आवेदन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि और संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
बुधवार, 11 नवंबर 2026
Home
दरभंगा
बिहार
दरभंगा : बीजेपी MLA मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, CO को दिया आवेदन
दरभंगा : बीजेपी MLA मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, CO को दिया आवेदन
Tags
# दरभंगा
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें