दिल्ली :मुंबई उत्तरी लोकसभा चुनाव में डाले गये एवं गिने गये वोट में कोई विसंगति नहीं : निर्वाचन आयोग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

दिल्ली :मुंबई उत्तरी लोकसभा चुनाव में डाले गये एवं गिने गये वोट में कोई विसंगति नहीं : निर्वाचन आयोग

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को मीडिया की उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में गिने गए और डाले गए मतों की संख्या में विसंगति का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि खबरों में मतदाताओं और निर्वाचकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की गई है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक वे होते हैं जिनके नाम मतदाता सूची में होते है तथा मतदाता ऐसे लोग हैं जिन्होंने वाकई मतदान किया है। ‘इंडेक्स कार्ड’ का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मुंबई उत्तर में कुल 18,12,115 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें 9,69,143 पुरुष, 8,42,559 महिलाएं और 413 तृतीय लिंगी थे। उन्होंने कहा कि इनमें से 10,33,267 मतदाताओं (60.44 प्रतिशत) ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिनमें 5,60,391 पुरुष, 4,72,815 महिलाएं और 61 तृतीय लिंगी मतदाता थे। अधिकारियों ने बताया कि ‘इंडेक्स कार्ड’ मतदाताओं और मतदान के बारे में एकमात्र आधिकारिक दस्तावेज़ है, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 2024 में मुंबई उत्तर सीट जीती थी।

कोई टिप्पणी नहीं: