पटना : बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं : सम्राट चौधरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 4 नवंबर 2026

पटना : बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं : सम्राट चौधरी

Samrat-chaudhry-apradh-and-crime
पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में अपराध खत्म हो गया है, हालांकि कुछ 'क्राइम' हो सकते हैं। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने चुटकी ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में चौधरी ने कहा, ''हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध की अवधारणा ही खत्म हो चुकी है। क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं, कोई अपराधी नहीं है।'' उनके इस बयान से कई लोग हैरान रह गए कि आखिर उनका आशय क्या था। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चौधरी को बिहार को बर्बाद करने की 'सुपारी' दी है। तेजस्वी ने यह आरोप भी लगाया कि चौधरी हत्या के सात मामलों में आरोपी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: