गाजियाबाद : माउंट विन्सन स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘संस्कृति’ आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 2 नवंबर 2026

गाजियाबाद : माउंट विन्सन स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘संस्कृति’ आयोजित

  • भारतीय विरासत और आधुनिकता के संगम ने दर्शकों का मन मोहा

School-annual-function-ghaziabad
गाजियाबाद/ग्रेटर नोएडा। माउंट विन्सन स्कूल, ग्रेटर नोएडा का प्रथम वार्षिकोत्सव ‘संस्कृति-विरासत की गूँज, भविष्य का कैनवास’ धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना एवं माँ सरस्वती की स्तुति से हुआ। विद्यार्थियों ने कालबेलिया, जुगनी सहित विभिन्न लोकनृत्यों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भारतीय परंपराओं के विविध रंग बिखेरे। समारोह में सुविख्यात कवि राज कौशिक, डॉ. चेतन आनंद एवं कवि डॉ. नितिन गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। कवियों की कविताओं को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा और उन्मुक्त कंठ से दाद दी। विद्यालय के चेयरमैन नरेंद्र यादव प्रबंधक अमित कुमार यादव ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का आभार जताते हुए कहा कि ‘संस्कृति’ भारतीय विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का सार्थक प्रयास है। रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी यह संध्या भारतीय संस्कारों और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का यादगार उदाहरण बनी।

कोई टिप्पणी नहीं: