उन्होंने विपक्षी दल से इस पर जवाब भी मांगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोइली ने मंगलवार को दावा किया था कि केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासनकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने मोदी के खिलाफ जारी जांच को रोक दिया था और उन्हें जेल जाने से बचाया था। संप्रग शासन के दौरान, केंद्रीय कानून मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल (2009-2011) को याद करते हुए मोइली ने सोहराबुद्दीन शेख कथित फर्जी मुठभेड़ मामले की जांच का जिक्र किया, जिसमें गुजरात के तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह का नाम आया था। त्रिवेदी ने भाजपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मोइली की टिप्पणी इस बात की ‘‘स्पष्ट स्वीकारोक्ति’’ है कि उस समय केंद्र की सत्ता में रही कांग्रेस ने किस तरह मोदी और शाह को फंसाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, ‘‘अब यह बिल्कुल साफ हो गया है कि (मौजूदा) गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी, जो उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे, के खिलाफ लगाए गए आरोप कांग्रेस पार्टी द्वारा गढ़े गए थे। ये पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित थे।’’
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एम. वीरप्पा मोइली के बयानों से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस ने गुजरात में अपने शासन के दौरान नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को ‘‘फंसाने’’ की कोशिश की थी और उस समय दोनों भाजपा नेताओं पर लगाए गए सभी आरोप ‘‘राजनीति से प्रेरित’’थे। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘‘नकाब पूरी तरह से उतर गया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि मोइली के बयान का मतलब यह है कि (केंद्र में) कांग्रेस के शासन के दौरान जांच एजेंसियों और न्यायिक प्रक्रियाओं को ‘‘पूरी तरह से दरकिनार’’ कर दिया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें