नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि कोई भी पड़ोसी भारत पर हमला करने से पहले 100 बार सोचता है, क्योंकि यहां के सशस्त्र बलों ने दिखाया है कि वे दुश्मन को उसके घर में घुसकर मार सकते हैं। मुख्यमंत्री ने ‘रेजांगला दिवस’ के अवसर पर तालकटोरा स्टेडियम में श्री कृष्ण यादव महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘पहले जब कोई भारत पर हमला करता था, तो हमारे सशस्त्र बलों को दिल्ली से अनुमति का इंतजार करना पड़ता था और अपमान का कड़वा घूंट पीना पड़ता था। आज देश में ऐसी सरकार और नेतृत्व है कि कोई भी पड़ोसी देश हम पर हमला करने से पहले सौ बार सोचता है।’’ उन्होंने कहा कि चाहे वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हो, ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ हो या बालाकोट, ‘‘हमारे सशस्त्र बलों ने उनके घरों के अंदर घुसकर उनपर वार किया है, यह हमारे सशस्त्र बलों का पराक्रम है।’’ गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारी सेनाएं 24 घंटे काम कर रही हैं, वे हमारी रक्षा कर रही हैं ताकि हम चैन की नींद सो सकें। देश के पास एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो न केवल हमारे सैनिकों और सशस्त्र बलों की परवाह करता है, बल्कि उन्हें सभी आधुनिक, नवीनतम तकनीक वाले उपकरण-हथियार भी प्रदान करता है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगी कि रेजांगला के शहीदों के परिजनों द्वारा उठाई गई जो भी मांगें हैं, उन्हें सही जगहों तक पहुंचाया जाए। ‘रेजांगला दिवस’ हर साल 18 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लद्दाख की चुशूल घाटी में स्थित रेजांग ला दर्रे पर भारतीय सेना के जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की याद में मनाया जाता है। गुप्ता ने कहा, “1962 में रेजांगला की बर्फीली पहाड़ियों पर मेजर शैतान सिंह जी के नेतृत्व में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के वीर जवानों ने चीनी सेना का डटकर मुकाबला किया। 114 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए, लेकिन आखिरी सांस तक दुश्मन के सामने डटे रहे।” मुख्यमंत्री ने कहा, “ रेजांगला का शौर्य हमें याद दिलाता है कि मां भारती की आन, बान और शान से बढ़कर कुछ भी नहीं। राष्ट्र इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा। गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान मां भारती के अमर वीर सपूतों को नमन किया।
गुरुवार, 19 नवंबर 2026
दिल्ली : हमारे सशस्त्र बल दुश्मन को घर में घुसकर मार सकते हैं : रेखा गुप्ता
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें