दिल्ली : विपक्ष की रैली के बाद भाजपा नेतृत्व हमारी नकल करने की कोशिश कर रहा : डेरेक ओ ब्रायन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

दिल्ली : विपक्ष की रैली के बाद भाजपा नेतृत्व हमारी नकल करने की कोशिश कर रहा : डेरेक ओ ब्रायन

derek-o-brain-attack-bjp
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के संयुक्त सचिव डेरेक ओ ब्रायन ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ भाजपा द्वारा देशभर में सड़कों पर किए जा रहे प्रदर्शनों पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल का शीर्ष नेतृत्व अब बस दूसरों की नकल कर रहा है। ओ ब्रायन की यह टिप्पणी कांग्रेस नीत गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित ‘चलो दिल्ली’ रैली के एक दिन बाद आईं। इस रैली में गठबंधन के कई दलों के नेता और समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने कथित चुनावी गड़बड़ियों और मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर)के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। 


ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में कहा, ‘‘रविवार को ‘इंडिया’ के शानदार और धमाकेदार प्रदर्शन के बाद, देखिए इस सोमवार को सड़कों पर कौन उसकी नकल करने की कोशिश कर रहा है, गृह मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बंगाल के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष।’’ उन्होंने कहा, ‘‘धन्यवाद। नकल करना तारीफ करने का सबसे बेहतरीन तरीका है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हैदराबाद में एक पदयात्रा का नेतृत्व किया, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बिहार के भागलपुर और कोलकाता में आयोजित पदयात्रा में हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी भाजपा के अभियान में हिस्सा लिया। भाजपा ने अपने अभियान को विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं और दुष्प्रचार का मुकाबला करने, तथा अराजकता पैदा करने की कोशिशों को रोकने का प्रयास बताया है। ‘इंडिया’ गठबंधन की रविवार को हुई रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत विपक्षी दलों के कई अन्य नेता शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: