मुंबई : सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

मुंबई : सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज

  • प्यार और पारिवारिक रिश्तों की दिखेगी नई कहानी 

film-ye-prem-mol-liya
मुंबई, 19 नवंबर । बॉलीवुड फिल्मकार सूरज आर. बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आयुष्मान खुराना और शरवरी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म में प्यार, शादी, परिवार और बदलते सामाजिक रिश्तों की एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी। ट्रेलर में पारिवारिक भावनाओं के साथ आधुनिक सोच और रिश्तों के नए नजरिये की झलक दिखाई गई है। फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका प्यार शादी तक पहुंचता है, लेकिन उनकी शादी पारंपरिक शादियों से बिल्कुल अलग है। इसमें शादी के बाद दुल्हन के बजाय दूल्हा अपनी पत्नी के घर रहने आता है। फिल्म के जरिए विवाह और पारिवारिक परंपराओं से जुड़े स्थापित विचारों को नए नजरिये से पेश किया गया है। कहानी में महिला किरदार अपने जीवन और वैवाहिक रिश्ते से जुड़े फैसले खुद लेती है। फिल्म यह संदेश देने की कोशिश करती है कि शादी के बाद किसी महिला को अपने मायके और ससुराल में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। दोनों परिवारों के साथ सामंजस्य बनाकर भी खुशहाल वैवाहिक जीवन जिया जा सकता है। ट्रेलर में आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी के बीच रोमांस और शानदार तालमेल देखने को मिलता है। आयुष्मान का संवाद, ''अगर इतना भी नहीं किया तो क्या प्यार किया?'' प्यार के प्रति फिल्म के नजरिये को बयां करता है। सूरज बड़जात्या ने इस बार अपनी पारिवारिक फिल्मों की परंपरा को बरकरार रखते हुए बदलते समय और नई पीढ़ी की सोच को कहानी का हिस्सा बनाया है।

कोई टिप्पणी नहीं: