दिल्ली : छात्रा से दोस्ती को लेकर साथी छात्र पर हमला करने वाला जेएनयू का विद्यार्थी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

दिल्ली : छात्रा से दोस्ती को लेकर साथी छात्र पर हमला करने वाला जेएनयू का विद्यार्थी गिरफ्तार

jnu-student-arrested
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक छात्रा से दोस्ती को लेकर अपने साथी छात्र पर कथित तौर पर छुरे से हमला करने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के विद्यार्थी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना पांच नवंबर को अपराह्न करीब तीन बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित बराक हॉस्टल के एक कमरे में हुई। पुलिस ने बताया कि द्वितीय वर्ष के छात्र सौरभ पर कथित तौर पर अजय ने हमला किया था। अजय विश्वविद्यालय से एमए कर रहा है और उसने एक छात्रा के साथ सौरभ की दोस्ती का विरोध किया था। अजय ने मांस काटने वाले छुरे से कथित तौर पर सौरभ पर हमला किया, जिससे उसके सिर, चेहरे, हाथ और आंख पर गंभीर चोटें आईं और उसकी दाहिनी आंख की रोशनी भी चली गई। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अजय के अलावा तीन अन्य छात्र भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। घटना के बाद सौरभ की दोस्त छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर, वसंत कुंज उत्तर थाने ने बीते शुक्रवार को हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की और अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: