नई दिल्ली। भारत ने कर्नाटक के मंगलुरु में देश की सबसे बड़ी LPG भंडारण गुफा बनाई है. धरती से तकरीबन 160 मीटर नीचे बनी इस गुफा में 80 हजार मीट्रिक टन रसोई गैस रखी जाएगी. जमीन के नीचे चट्टानों को काटकर बनाई गई इस गुफा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 13 नवंबर को देश को समर्पित करने वाले हैं. यह धरती के नीचे छिपा भारत का सबसे बड़ा गैस भंडार होगा. इसकी खूबियां जानकर आप भी कहेंगे कि सच में यह तो ‘पाताल लोक’ से कम नहीं.दरअसल, मंगलुरु के बाला इलाके में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) की एक यूनिट है, जहां LPG रखी जाती है. यह गुफा वहीं धरती के नीचे बनाई जा रही है. इससे बनाने वाली कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मुताबिक, इसका डिजाइन बेहद खास है. जमीन के नीचे गुफा में गैस रहेगी और ऊपर कुछ भी काम किया जा सकेगा.अभी आपने भी महसूस किया जब ईरान-अमेरिका के बीच जंग तेज हुई तो भारत आने वाली एलपीजी मिलनी बंद हो गई. बड़ी मुश्किल से सरकार ने दूसरे-दूसरे रास्तों और दूसरे-दूसरे देशों से एलपीजी मंगाई. अगर उस वक्त हमारे पास ज्यादा एलपीजी स्टोर होता तो शायद हमें कुछ और दिनों तक दिक्कत नहीं होती. हम अपनी गुफा में रखी एलजीपी का इस्तेमाल कर लेते. इस गुफा में 80 हजार टन एलपीजी जमा होने पर जब भी जरूरत होगी, हम इस्तेमाल कर पाएंगे.
गुरुवार, 12 नवंबर 2026
दिल्ली : भारत ने बनाया 'पाताल लोक', जहां सुरक्षित होगी लाखों टन LPG, नहीं होगी टेंशन
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें