ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के पिट रिवर्स म्यूजियम ने 39 नगा पूर्वजों के अवशेष भारत वापस भेजने के लिए सौंप दिए हैं। नगालैंड से आए 30 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को ऑक्सफोर्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में ये अवशेष प्राप्त किए, जिनमें ज्यादातर खोपड़ियां हैं। नगा जनजातीय नेताओं ने कहा कि इन अवशेषों को सम्मान के साथ अंतिम विश्राम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए नगालैंड के एक पार्क में संयुक्त स्मारक बनाया जाएगा, जिसके नीचे इन्हें दफनाने की योजना है। पिट रिवर्स म्यूजियम की निदेशक प्रोफेसर लॉरा वान ब्रोकहोवेन ने कहा, “मैं इस बात से सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि हमने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इन 39 नगा पूर्वजों की घर वापसी का रास्ता खोजने में मदद की। वे बहुत लंबे समय से अपनी मातृभूमि से दूर थे।” इस संग्रहालय में दुनिया में नगा समुदाय से जुड़ी सबसे बड़ी वस्तुओं का संग्रह है, जिनमें से कई वस्तुएं 20वीं सदी की शुरुआत में ब्रिटिश औपनिवेशिक अधिकारियों द्वारा इकट्ठा की गई थीं। इस संग्रह में नगा समुदाय के लोगों के पूर्वजों के अवशेष भी शामिल हैं, जिन्हें अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान ले जाया गया था और कई दशकों तक संग्रहालय में रखा गया था।
मंगलवार, 10 नवंबर 2026
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने नगालैंड के प्रतिनिधियों को पूर्वजों के अवशेष सौंपे
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें