वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अगले डेढ़ महीने के दौरान पंचायत स्तर पर देशव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक ‘वोट रक्षक’ नियुक्त करेगी, जो मतदाता सूचियों की जांच करेगा, जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं उनकी पहचान करेगा और उनके घर जाकर मतदाता सूची में नाम दोबारा जुड़वाने में मदद करेगा। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस की विभिन्न इकाइयां राज्यों एवं जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं तथा अन्य राजनीतिक दलों के साथ संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा और विपक्ष हाल के विवादों तथा जनता से जुड़े मुद्दों को भी उठाएगा। वेणुगोपाल ने संसद के पिछले सत्र का जिक्र करते हुए दावा किया कि विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों के कारण अमित शाह करीब दो सप्ताह तक सदन में प्रवेश नहीं कर पाए थे। केरलम सरकार के कामकाज के बारे में पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने कहा कि राज्य में सक्षम प्रशासन है और सरकार अपने खिलाफ उठाए गए मुद्दों का समाधान करेगी।
उन्होंने कहा कि छिटपुट घटनाएं और प्रशासनिक खामियां सामने आना स्वाभाविक है, लेकिन जहां भी आवश्यकता होगी, सरकार उचित कार्रवाई करेगी। वेणुगोपाल ने केरलम के आबकारी मंत्री एम. लिजू के शराब बार मालिकों से संबंध होने के आरोपों से निपटने के सरकार के तरीके का बचाव करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कारोबारियों सहित विभिन्न लोगों को जानते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व आबकारी आयुक्त एस. संबाशिव राव को विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप उस समय उठाने चाहिए थे, जब वह पद पर थे। हालांकि, वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार शिकायत की जांच करने और आवश्यक कार्रवाई करने पर सहमत हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें