लखनऊ, 13 नवंबर । कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को कहा कि निष्क्रिय और कार्य न करने वाले जिला/शहर अध्यक्षों को अवश्य बदला जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश भर के सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रमुखों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, ''संगठन सृजन के जरिए जो जिला एवं शहर अध्यक्ष नियुक्त हुए थे वह बने रहेंगे लेकिन निष्क्रिय और कार्य न करने वाले जिला/शहर अध्यक्षों को अवश्य बदला जाएगा।'' कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, गौतम ने कहा, ''आप लोगों को सबसे पहले अपने मन में जीतने की दृढ़ इच्छा शक्ति बनानी होगी क्योंकि मन के हारे, हार है, मन के जीते जीत। जिसने जीतने का मन बना लिया उसे कोई हरा नहीं सकता।'' आराधना मिश्रा ने कहा, ''आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन का है, हम लड़ेंगे और जीतेंगे। आज मिशन 2027 का आगाज हो रहा है आप सभी कांग्रेस के योद्धा हैं।'' उन्होने कहा कि चार महत्वपूर्ण विषय हैं जिन पर कार्य करना है, पहला मीडिया, दूसरा सोशल मीडिया, तीसरा 'वॉर रूम' और चौथा विधि विभाग है। मिश्रा ने कहा कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मामले में राहुल गांधी के संघर्ष के बाद आज पूरा देश खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा, ''हमारे नेताओं ने बहुत मेहनत की और उस मेहनत से जो माहौल बना उसे जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी और आपकी है।'' प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी से कोई लोहा ले रहा है तो वह राहुल गांधी हैं। उन्होंने कहा, ''चुनाव विमर्श पर लड़ा जाता है, भाजपा जितना कुछ कर सकती थी उसने किया, किन्तु देश के लिए राहुल गांधी जी लड़े, झुके नहीं-डरे नहीं, यह विमर्श हम लोगों को बनाना है, प्रयास करने से रास्ते खुद ब खुद खुल जायेंगे।''
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
Home
उत्तर-प्रदेश
लखनऊ। निष्क्रिय और कार्य न करने वाले जिला, शहर अध्यक्षों को अवश्य बदला जाएगा : राजेंद्र पाल गौतम
लखनऊ। निष्क्रिय और कार्य न करने वाले जिला, शहर अध्यक्षों को अवश्य बदला जाएगा : राजेंद्र पाल गौतम
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें