इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कुल इंडिया ग्रॉस कमाई 947.25 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि भारत में नेट कलेक्शन 792.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 12वें दिन फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये छापे. 12वें दिन की कमाई के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस और विदेश बॉक्स ऑफिस की कमाई मिलाकर रामायण ने वर्ल्डवाइड 1,437 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण करीबन 2000 करोड़ की लागत से बनी है. 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में रामायण के दो पार्ट बन रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 की दिवाली पर रिलीज हो सकता है. रामायण इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही. रामायण की स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे ने राम, सीता और लक्ष्मण का रोल अदा किया है. वहीं यश ने लंकेश रावण का किरदार अदा किया है. लारा दत्ता कैकेयी, इंदिरा कृष्णन कौशल्या के रूप में दिखी हैं. वहीं काजल अग्रवाल ने लंकेश रावण की पत्नी मंडोडरी का किरदार अदा किया था.
मुंबई (संवाददाता)। नितेश तिवारी-नमित मल्होत्रा की रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. फिल्म ने 2 हफ्ते से कम समय में अपने नाम कई रिकॉर्ड बना लिए हैं. ये दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म रही है. वहीं विदेशों में भी ‘रामायण’ को जबरदस्त रिस्पांस मिला है. रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म ने घरेलू और विदेशी बाजारों में अच्छी कमाई की है. अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. खासतौर पर हिंदी वर्जन फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान दे रहा है. 12वें दिन के कलेक्शन के साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1437 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' ने 12वें दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 32 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.इस दौरान फिल्म के देशभर में कुल 22,395 शो हुए. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 23.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके लिए 17,768 शो आयोजित किए गए. वहीं, मलयालम वर्जन ने 2.85 करोड़ रुपये, कन्नड़ वर्जन ने 2 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 1.90 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन ने 1.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें