दिल्ली : राहुल गांधी की भारत को बदनाम करने की कोशिश हर राजनीतिक सीमा पार कर गई : रेखा गुप्ता - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 17 नवंबर 2026

दिल्ली : राहुल गांधी की भारत को बदनाम करने की कोशिश हर राजनीतिक सीमा पार कर गई : रेखा गुप्ता

rekha-gupta-attack-rahul-gandhi
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हैदराबाद में हुए तेलंगना सरकार के भारत शिखर सम्मेलन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए सोमवार को उन पर देश को बदनाम करने और हर राजनीतिक मर्यादाओं को तोड़ने का आरोप लगाया। गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी भारतीय मतदाताओं का भरोसा जीतने में नाकाम रहते हैं, तो वह विदेशी राजनीतिक हस्तियों से समर्थन और मान्यता हासिल करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने गांधी के “तथाकथित भारत शिखर सम्मेलन’ के पीछे के एजेंडे पर भी सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, “गांधी जी भारत का लोकतंत्र आपका नहीं है, जिसे आप कमजोर करें और देश की संप्रभुता आपकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए सौदेबाजी का विषय नहीं हो सकती।” गुप्ता ने गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो भाजपा से राजनीतिक लड़ाई लड़िए, लेकिन अपनी हताशा भरी राजनीतिक लड़ाइयों में भारत को घसीटना बंद कीजिए। हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में कई विदेशी व्यक्ति शामिल हुए थे। भाजपा का आरोप है कि ये विदेशी व्यक्ति भारत के खिलाफ विमर्श गढ़ने में शामिल रहे हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत शिखर सम्मेलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ‘‘भारत विरोधी ताकतों’’ को मंच मुहैया कराने तथा देश को बदनाम करने एवं अस्थिरता पैदा करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

कोई टिप्पणी नहीं: