बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए भारत की ओर से कुछ शर्तें रखे जाने से संबंधित खबर सोमवार को खारिज कर दी और कहा कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने कहा कि ढाका को उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि के तहत हसीना को वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश ने हसीना को सौंपने की मांग करते हुए कई बार नयी दिल्ली को पत्र लिखा है। इससे पहले बीबीसी बांग्ला की एक खबर में कहा गया था कि भारत ने हसीना के प्रत्यर्पण से पहले दो शर्तें रखी हैं, जिनमें हसीना के खिलाफ नए सिरे से मुकदमा चलाना और उन्हें मौत की सजा के खिलाफ अपील करने का मौका देना शामिल है। इस्लाम ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं। इस मामले में भारत के साथ हमारी ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई।”
मंगलवार, 17 नवंबर 2026
Home
देश
विदेश
बांग्लादेश ने हसीना के प्रत्यर्पण के लिए भारत की ओर से शर्तें रखे जाने की खबर खारिज की
बांग्लादेश ने हसीना के प्रत्यर्पण के लिए भारत की ओर से शर्तें रखे जाने की खबर खारिज की
Tags
# देश
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें