नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। लोकसभा सचिवालय के अनुसार , उनका इस्तीफा तीन नवंबर 2026 से प्रभावी माना गया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि मेहदी ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है। मेहदी ने तीन नवंबर को नेशनल कॉन्फ्रेंस और लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। पार्टी नेतृत्व से उनके मतभेद मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे और अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग के मुद्दे पर थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी अपने चुनावी वादों से पीछे हट गई है। वर्ष 2024 में वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर श्रीनगर से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। इस्तीफे के बाद उन्होंने नए राजनीतिक संगठन की संभावना के भी संकेत दिए हैं।
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
Home
देश
दिल्ली : श्रीनगर से नेशनल कांफ्रेंस के लोकसभा सदस्य आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी का इस्तीफा मंजूर
दिल्ली : श्रीनगर से नेशनल कांफ्रेंस के लोकसभा सदस्य आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी का इस्तीफा मंजूर
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें