शी ने एपीईसी देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

शी ने एपीईसी देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा की

xi-jinping-china
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दो करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र के देशों के बीच अनुसंधान और आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए एक केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की। शी ने चीन के प्रौद्योगिकी केंद्र शेनझेन में 21 सदस्यीय एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) के आर्थिक नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चीन की जड़ें एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हैं और वह इस क्षेत्रीय सहयोग का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने कहा, ''मैं एपीईसी के व्यावहारिक सहयोग को समर्थन देने के लिए चीन की ओर से दो करोड़ अमेरिकी डॉलर देने की घोषणा करता हूं।'' शी ने कहा कि शेनझेन में एशिया-प्रशांत समुदाय अध्ययन केंद्र स्थापित किया जाएगा, जो नीतिगत अनुसंधान और विभिन्न देशों के बीच विचारों के आदान-प्रदान के साथ-साथ बौद्धिक सहयोग को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सहयोग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चीन डिजिटल प्रौद्योगिकी, सीमापार डेटा प्रवाह, स्वच्छ ऊर्जा और लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) के विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए संस्थान स्थापित करेगा। शी ने कहा कि इन पहलों से एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नवाचार आधारित और हरित विकास को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सहित कई देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया। एपीईसी के 21 सदस्य देशों और अर्थव्यवस्थाओं में ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कनाडा, चिली, चीन, हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, पेरू, फिलीपीन, रूस, सिंगापुर, ताइवान, थाईलैंड, अमेरिका और वियतनाम शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: