सोमालियाई जलदस्युओं ने अब तक की सबसे बड़ी अपहरण की घटना को अंजाम देते हुए 8 नावों पर सवार 120 भारतीय नाविकों को बंधक बना लिया है। ये नाविक सोमालिया से दुबई लौट रहे थे। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल के अनुसार नाविकों के परिवारवालों ने सरकार से उन्हें छुड़वाने की अपील की है।
बंधक बनाए गई भारतीय नाव सेयचेल्स के पास होने की खबर है। नावों पर सवाल भारतीय गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के बताए गए हैं। इस नाविकों ने सोमालिया के किसमायो में आखरी बार लंगर डाला था और यहीं से अपनी नावों पर सामान भी लादा था। तट छोड़ते ही जलदस्युओं ने उनका अपहरण कर लिया।
अब तक दस्युओं ने उनसे किसी तरह की फिरौती नहीं मांगी है। भारतीय नौसेना ने अपहरण की घटना की पुष्टी की है। नौसेना अधिकारियों के अनुसार वह बंधकों को छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रही है और उन्हें पूरा भरोसा है कि सभी भारतीयों को सुरक्षित छुड़ा लिया जाएगा।
मंगलवार, 30 मार्च 2010
सोमालिया जल दस्युओं ने फिर १५० भारतीयों को बंधक बना लिया है !!
Tags
# विविध
Share This
About Kusum Thakur
विविध
Labels:
विविध
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें