नवम्बर के बाद ओबामा और मनमोहन सिंह के बीच पहली द्विपक्षीय मुलाक़ात !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 अप्रैल 2010

नवम्बर के बाद ओबामा और मनमोहन सिंह के बीच पहली द्विपक्षीय मुलाक़ात !!


प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह अपनी चार दिवसीय यात्रा पर 42 देशों की परमाणु सुरक्षा वार्ता में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे। पिछले साल नवम्बर  के बाद ओबामा और मनमोहन सिंह के बीच यह पहली द्विपक्षीय मुलाकात है।

रविवार को व्हाइट हाउस की मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी केपरिका मार्शल ने एंड्रयूज हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगवानी की। हवाई अड्डे पर अमेरिका में भारत की राजदूत मीरा शंकर भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूद थीं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री डेविड कोलमैन हेडली का मामला भी उठा सकते हैं। इस संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल (अवकाशप्राप्त) जेम्स जोन भी चर्चा करेंगे।

अमेरिकी मूल के हेडली का संबंध पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से है और उसने मुंबई हमले में अपनी भूमिका स्वीकार की है। इस संबंध में भारतीय जांच एजेंसियां हेडली से पूछताछ करना चाहती हैं लेकिन अमेरिका की तरफ से जटिल कानूनी प्रक्रिया का हवाला दिया जा रहा है।

ओबामा के साथ मुलाकात में सिंह इस बात का आश्वासन दे सकते हैं कि भारत असैन्य परमाणु क्षतिपूर्ति विधेयक को लेकर प्रतिबद्ध है। हालांकि भारत में विपक्षी पार्टियां इस विधेयक का जोरदार विरोध कर रही हैं।
ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर ओबामा द्वारा भारत से समर्थन मांगे जाने की संभावना है हालांकि ईरान के साथ संबंधों को देखते हुए भारत का पक्ष रखते हुए प्रधानमंत्री कह सकते हैं कि बातचीत और कूटनीति से मसले का हल निकालने पर विचार किया जाना चाहिए।

फिलहाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के साथ द्विपक्षीय बैठक की कोई संभावना नहीं दिख रही है। बराक ओबामा की पहल से दुनिया में परमाणु सुरक्षा कायम करने के लिए हो रही पहली परमाणु सुरक्षा वार्ता के अलावा भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका, फ्रांस और कनाडा के नेताओं से बातचीत करेंगें।

कोई टिप्पणी नहीं: