आई आई टी जे ई ई की परीक्षा में 4.72 लाख परीक्षार्थी शामिल ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 अप्रैल 2010

आई आई टी जे ई ई की परीक्षा में 4.72 लाख परीक्षार्थी शामिल !


देशभर में आज करीब चार लाख सत्तर हजार छात्रों ने आईआईटी कीसंयुक्त प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया। ये परीक्षाएं 15 आईआईटी, आईएसएम-धनबाद और आईटी-बीएचयू के लिए आयोजित हुई। इस बार प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या जहां 4.72 लाख है वहीं पिछले साल चार लाख छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया था। 

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर से ही करीब 90 हजार छात्र प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा का परीणाम 26 मई को घोषित किया जाएगा। आईआईटी ने इस बार प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कराने का फैसला किया है।


पूर्व में छात्रों को सीट पाने के लिए विभिन्न काउंसलिंग केन्द्रों में जाना पडता था। हालांकि अन्य पिछडा वर्ग के छात्रों को काउंसलिंग के लिए परीक्षा केन्द्रों पर जाना होगा, जहां उनके प्रमाणपत्रों की जांच होगी। परीक्षा दो सत्रों में हो रही है। पहला सत्र नौ बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चला । दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से शुरू होकर चल रहा है. 

कोई टिप्पणी नहीं: